रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर निकाला केन्डिल मार्च
दिनांक 19 जनवरी 2016 को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के विरोध में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ एवं दलित सामाजिक संगठनों द्वारा कंपनी बाग से शोकाकुल एवं आक्रोशित दलितों ने कैन्डिल मार्च निकालकर, अंबेडकर पार्क पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
रोहित की फोटो को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संगठन ने मांग की कि रोहित वेमुला की आत्महत्या के लिए दोषी हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एवं केंद्रीय मंत्री बंडारु दत्तात्रेय को बर्खास्त कर तत्काल जेल भेजा जाए व पीड़ित परिवार वालों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और पूर्ण सुरक्षा दी जाए।
कैन्डिल मार्च के दौरान महावीर प्रसाद मौर्य, वी. एस. वर्मा, एम.पी. सिंह, मुकेश गौतम, जगदीश चंद्र, जितेंद्र कुमार जोली, परमाल सिंह, वीर सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र कुमार जाटव, अमित कुमार, अनूप सागर, दीपक जाटव, विशाल कुमार, हरनन्दन प्रसाद, तारा सिंह, धर्मेश गौतम, ओ.पी. सागर, महेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें