रविवार, 11 जनवरी 2026

डॉ अम्बेडकर के विचारों को जन जन तक पहुँचाना संघ का लक्ष्य: महेंद्रपाल सिंह

बिलारी। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ की तहसील शाखा बिलारी में संगठन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य, एडवोकेट मुन्नालाल, चंदन सिंह रविदास एवं मेघराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकता, सक्रियता एवं अनुशासन से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को संगठित करने एवं आगामी डॉ आंबेडकर जयंती ग्रामो में जोर शोर से मनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही वर्तमान समय में अंबेडकर पार्कों की सुरक्षा एवं बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में तहसील एवं जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अंबेडकर पार्कों की सूची तैयार करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर तहसील बिलारी शाखा के मंत्री नवल किशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कुँवर सिंह, रामावतार, विजयपाल सिंह, जगत सिंह, फतेह सिंह, पृथ्वी सिंह, डॉ. चरण सिंह बौद्ध सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ ने मेरठ की दलित महिला के अपहरण एवं उसकी माता की निर्मम हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी मेरठ को ईमेल द्वारा भेजा पत्र

अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ द्वारा मेरठ जनपद के कपसाड़ क्षेत्र में एससी वर्ग की एक बेटी के अपहरण एवं उसकी माता की निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना के विरोध में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन डॉ. अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइंस, मुरादाबाद में किया गया।
बैठक में संघ ने जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय का वातावरण पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।
इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा, “यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करने वाली है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता को भी उजागर करती है। अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग करता है।”
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की और से एसएसपी मेरठ को ईमेल द्वारा द पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है, जिसमें पीड़ित परिवार की तत्काल सुरक्षा, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिजनों एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की प्रमुख मांगें शामिल हैं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
बैठक के दौरान महान समाज सुधारक एवं शिक्षा की अग्रदूत फातिमा शेख की जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने फातिमा शेख के शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
बैठक में संघ के महामंत्री डॉ. हरनन्दन प्रसाद, कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व अध्यक्ष एड़. परमाल सिंह, दौलत सिंह, एड़ महावीर प्रसाद मौर्य, एड रघुवीर सिंह, सुनील कुमार, एड़. मुन्ना लाल ,सत्य प्रकाश सहित संघ के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

बुधवार, 7 जनवरी 2026

अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ की बैठक में तैयार की गई भविष्य की कार्ययोजना

अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक डॉ. आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस, मुरादाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन को भव्य एवं अनुशासित रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, समानता, शिक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
संघ के महामंत्री डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की वार्षिक कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों एवं नए क्षेत्रों में शाखा विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे संघ की विचारधारा और अधिक व्यापक स्तर तक पहुँचे।
बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि संघ की आर्थिक स्थिति संतुलित है तथा सभी व्यय नियमों एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए गए है। 
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सर्व सम्मति से मेघराज सिंह, जयप्रकाश सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध व शिवम बौद्ध को सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र पाल सिंह व संचालन डॉ हरनन्दन प्रसाद ने किया।
 इस मौके पर कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, दौलत सिंह,महावीर प्रसाद मौर्य, परमाल सिंह, मुकेश गौतम, ओ पी सागर, बाली सिंह भारती, मुन्ना लाल, रघुवीर सिंह, जयराम सिंह, विजयपाल सिंह, नेतराम सिंह, इंद्रजीत बौद्ध, जितेंद्र कुमार जौली, सत्यपाल सिंह बादल, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ विनीत कुमार, योगराज सिंह, राजेश खन्ना, विपिन बौद्ध,अमित कुमार, रणवीर गौतम आदि पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

रविवार, 4 जनवरी 2026

अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह



अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह डॉ. अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजशास्त्री प्रो. डॉ. रमाकांत ठाकुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डीआईओएस गजेंद्र कुमार एवं डॉ. पूजन प्रसाद उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रमाकांत ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और अम्बेडकर संघ जैसे संगठन समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ बबलू सिंह ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी हर नागरिक तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने का आह्वान किया।
 विशिष्ट अतिथि पूर्व डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि संघ को गांव-गांव और जन-जन तक अम्बेडकर की विचारधारा पहुँचाने के लिए संगठित और निरंतर प्रयास करने चाहिए।
शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, महामंत्री डॉ हरनन्दन प्रसाद व उनकी टीम ने डॉ अम्बेडकर जी के विचारों को ग्राम ग्राम तक पहुँचाने व शिक्षा एवं समाजिक उत्थान व कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। 
    समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रो पूजन प्रसाद ने संघ के संविधान, समाज को शिक्षित करने तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाने पर विस्तार से अपने विचार रखे।
नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, महामंत्री डॉ. हरनंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, उप-महामंत्री ओपी सागर, उपाध्यक्ष परमाल सिंह, नेतराम सिंह, मुन्नालाल एवं विजयपाल सिंह, संयुक्त मंत्री इंद्रजीत बौद्ध, सत्यपाल बादल, जितेंद्र कुमार जोली, प्रदीप कुमार, योगराज सिंह तथा प्रचार मंत्री रणवीर सिंह, विनीत कुमार, सत्य प्रकाश, सुनील कुमार एवं अमित कुमार कर साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महावीर प्रसाद मौर्य, दौलत सिंह, मुकेश कुमार गौतम, प्रेम सिंह, जयराम सिंह, बाली सिंह भारती, सुरेश कुमार गौतम, रघुवीर सिंह, राजेश खन्ना, दिनेश सिंह एवं विपिन कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर प्रसाद मौर्य ने की, जबकि संचालन रघुवीर सिंह द्वारा किया गया। चुनाव अधिकारी एड़ आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
इस मौके पर पूर्व महामंत्री रोहिताश कुमार, समारोह में संघ की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

माता सावित्रीबाई फुले जी जी का जन्मदिवस कार्यक्रम

माता सावित्रीबाई फुले जी के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ द्वारा उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालने हेतु एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए संघ के निवर्तमान अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने विपरीत सामाजिक परिस्थितियों में भी नारी शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर संघ के नव निर्वाचित महामंत्री डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा शिक्षा की लौ जगाने बाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनी।
महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि छुआछूत, जातपात और अंधविश्वास के विरुद्ध भी संघर्ष किया। वहीं विनीत कुमार ने उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले जी का संपूर्ण जीवन दलित, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर प्रसाद मौर्य ने की, जबकि गोष्ठी का संचालन रघुवीर सिंह द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महावीर प्रसाद मौर्य ने सभी से सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी में नव निर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह, विमलधीर, जयप्रकाश सिंह, योगराज सिंह, डॉ विनीत कुमार, जितेन्द्र कुमार जोली, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया और सावित्रीबाई फुले जी के जीवन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

भीमा कोरेगांव स्मृति दिवस

भीमा कोरेगांव स्मृति दिवस 

मनुस्मृति दहन दिवस

मनुस्मृति दहन दिवस 

अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ के चुनाव में महेंद्रपाल अध्यक्ष डॉ हरनन्दन महामंत्री बने


राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव डॉ आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में संपन्न 
चार जनवरी को आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह

मुरादाबाद। अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का त्रिवर्षीय चुनाव डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस, मुरादाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 20 एवं 21 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई तथा 23 दिसंबर को नाम वापसी के पश्चात सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव परिणामों के अनुसार महेंद्र पाल सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. हरनंदन प्रसाद को राष्ट्रीय महामंत्री एवं मलखान सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
ओ.पी. सागर को राष्ट्रीय उपमहामंत्री चुना गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नेतराम सिंह, परमाल सिंह, मुन्नालाल, एवं विजयपाल सिंह निर्वाचित हुए।
राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री के रूप में इंद्रजीत सिंह, सतपाल सिंह बादल, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार जौली एवं योगराज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय संगठन एवं प्रचार मंत्री पद पर रणवीर सिंह, विनीत कुमार, सत्यप्रकाश, सुनील कुमार एवं अमित कुमार निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त प्रेम सिंह, राजेश खन्ना, महावीर प्रसाद मौर्य, डॉ. मिलिंद सेन, जयराम सिंह, दौलत सिंह, रघुवीर सिंह, मुन्नालाल, मुकेश कुमार गौतम, बाली सिंह भारती, सुरेश कुमार गौतम, दिनेश सिंह एवं इंजीनियर विपिन कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने बताया की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का चार जनवरी को डॉ अम्बेडकर पार्क सिविल लाइंस में शपथ दिलाई जाएगी।
 सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में राजकुमार, सुरेश सिंह एवं एडवोकेट तारा सिंह ने भूमिका निभाई। सहयोग में चंदन सिंह रैदास एवं विमल कुमार धीर , मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध सहित अन्य लोग मौजूद रहे।