अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक डॉ. आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस, मुरादाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन को भव्य एवं अनुशासित रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, समानता, शिक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
संघ के महामंत्री डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की वार्षिक कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों एवं नए क्षेत्रों में शाखा विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे संघ की विचारधारा और अधिक व्यापक स्तर तक पहुँचे।
बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि संघ की आर्थिक स्थिति संतुलित है तथा सभी व्यय नियमों एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए गए है।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सर्व सम्मति से मेघराज सिंह, जयप्रकाश सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध व शिवम बौद्ध को सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र पाल सिंह व संचालन डॉ हरनन्दन प्रसाद ने किया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, दौलत सिंह,महावीर प्रसाद मौर्य, परमाल सिंह, मुकेश गौतम, ओ पी सागर, बाली सिंह भारती, मुन्ना लाल, रघुवीर सिंह, जयराम सिंह, विजयपाल सिंह, नेतराम सिंह, इंद्रजीत बौद्ध, जितेंद्र कुमार जौली, सत्यपाल सिंह बादल, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ विनीत कुमार, योगराज सिंह, राजेश खन्ना, विपिन बौद्ध,अमित कुमार, रणवीर गौतम आदि पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें