रविवार, 11 जनवरी 2026

डॉ अम्बेडकर के विचारों को जन जन तक पहुँचाना संघ का लक्ष्य: महेंद्रपाल सिंह

बिलारी। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ की तहसील शाखा बिलारी में संगठन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य, एडवोकेट मुन्नालाल, चंदन सिंह रविदास एवं मेघराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकता, सक्रियता एवं अनुशासन से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को संगठित करने एवं आगामी डॉ आंबेडकर जयंती ग्रामो में जोर शोर से मनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही वर्तमान समय में अंबेडकर पार्कों की सुरक्षा एवं बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में तहसील एवं जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अंबेडकर पार्कों की सूची तैयार करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर तहसील बिलारी शाखा के मंत्री नवल किशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कुँवर सिंह, रामावतार, विजयपाल सिंह, जगत सिंह, फतेह सिंह, पृथ्वी सिंह, डॉ. चरण सिंह बौद्ध सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें