राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव डॉ आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में संपन्न
चार जनवरी को आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह
मुरादाबाद। अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का त्रिवर्षीय चुनाव डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस, मुरादाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 20 एवं 21 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई तथा 23 दिसंबर को नाम वापसी के पश्चात सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव परिणामों के अनुसार महेंद्र पाल सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. हरनंदन प्रसाद को राष्ट्रीय महामंत्री एवं मलखान सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
ओ.पी. सागर को राष्ट्रीय उपमहामंत्री चुना गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नेतराम सिंह, परमाल सिंह, मुन्नालाल, एवं विजयपाल सिंह निर्वाचित हुए।
राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री के रूप में इंद्रजीत सिंह, सतपाल सिंह बादल, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार जौली एवं योगराज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय संगठन एवं प्रचार मंत्री पद पर रणवीर सिंह, विनीत कुमार, सत्यप्रकाश, सुनील कुमार एवं अमित कुमार निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त प्रेम सिंह, राजेश खन्ना, महावीर प्रसाद मौर्य, डॉ. मिलिंद सेन, जयराम सिंह, दौलत सिंह, रघुवीर सिंह, मुन्नालाल, मुकेश कुमार गौतम, बाली सिंह भारती, सुरेश कुमार गौतम, दिनेश सिंह एवं इंजीनियर विपिन कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने बताया की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का चार जनवरी को डॉ अम्बेडकर पार्क सिविल लाइंस में शपथ दिलाई जाएगी।
सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में राजकुमार, सुरेश सिंह एवं एडवोकेट तारा सिंह ने भूमिका निभाई। सहयोग में चंदन सिंह रैदास एवं विमल कुमार धीर , मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें