शनिवार, 15 जुलाई 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक


             दिनांक 2 जुलाई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की मासिक बैठक डॉ. अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन, मुरादाबाद में आयोजित की गई। बैठक में संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री ओ. पी. सागर, श्री मेघराज सिंह एवं श्री हरपाल सिंह बौद्ध को संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मनोनयन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया। 



             बैठक में संघ की शाखाओं के विस्तार पर चर्चा की गई, जिसमें संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्देशित किया गया कि समयबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर संघ की शाखाएं खोलने में अपनी भूमिका निभाऐं।  बैठक में वर्तमान दलित समाज में बढ़ते उत्पीड़न पर गहन चिंता व्यक्त की गई तथा इससे निपटने के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

             बैठक में राम सिंह गौतम, वी. एस. वर्मा, हरगोविंद सिंह, विजयपाल सिंह, मुकेश गौतम, चौबा सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, मनोज कुमार, रामसिंह भारती, जितेन्द्र कुमार जौली, नरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, देवराज सिंह, कृष्णपाल सिंह, जयपाल सिंह, रोहिताश कुमार, करन सिंह, महावीर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्री दौलत सिंह तथा संचालन श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने पर्वतारोही रवि के परिवार को दिए पचास हजार रुपये

             दिनांक 2 जून, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह के नेतृत्व में एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही स्वर्गीय रवि कुमार के पैतृक ग्राम भोला सिंह की मिलक मुरादाबाद पहुंचा। 



              वहां संघ के पदाधिकारियों ने रवि के पिता श्री हरकेश सिंह जी को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता का एक चेक संघ की ओर से प्रदान किया और भविष्य में भी उनके परिवार के सुख-दुःख में साथ रहने का आश्वासन दिया।

               इस अवसर पर महेंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, मुन्नालाल एडवोकेट, दौलत सिंह, नरेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, परमाल सिंह एडवोकेट, चंदन सिंह रैदास, विनीत कुमार, प्रकाश सिंह, गजराज सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने दी रवि को श्रद्धांजलि

रवि के परिवार को दी जाएगी पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता 

          1 जून 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आकस्मिक बैठक सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक में माउंट एवरेस्ट विजेता, पर्वतारोही रवि कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने रवि को श्रद्धांजलि अर्पित की।

            महावीर प्रसाद मौर्य ने रवि के परिवार के सहयोग हेतु संघ की ओर से पचास हजार रुपये  की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव रखा, जिसे संघ के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया और निर्णय लिया गया कि दिनांक 2 जून को प्रातः 9:00 बजे संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रवि के पैत्रक ग्राम भोला सिंह की मिलक, मुरादाबाद पहुंच कर सहयोग राशि रवि के परिवार को सौंपेगा। 

            संघ ने रवि के लिए सरकार से यश भारती पुरस्कार प्रदान करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि कांठ रोड का नाम रवि रोड तथा रवि के नाम से उनके गांव में रवि स्मृति पार्क एवं भाई को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए।

           बैठक में मुकेश कुमार गौतम, मनोज कुमार, महावीर प्रसाद मौर्य, राजेश कुमार, ग्रंथ सिंह, चौबा सिंह, करन सिंह सागर, दिनेश कुमार, चंदन सिंह रैदास, भयंकर सिंह, रणवीर सिंह, परमाल सिंह एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

संघ की बैठक में प्रस्तुत किया गया आय-व्यय का लेखा

             दिनांक 13 मई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक डॉ. अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन, मुरादाबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया। 




 
            बैठक में पिछले वर्ष के संघ के आय-व्यय के विवरण को संघ के राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा इस आय-व्यय के विवरण को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य ने पिछले वर्ष संघ द्वारा किए गए समाजिक कार्यों जैसे टी एम यू के छात्रों की छात्रवृत्ति के प्रकरण को संघ द्वारा उठाया गया और धरना प्रदर्शन द्वारा उस पर सफलता भी प्राप्त की। इसी प्रकार बराही गांव प्रकरण पर प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा संघ के सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। संघ के महामंत्री द्वारा संघ की कार्यरत शाखाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में संघ की पूरे मंडल में सभी जिलों में जिला अध्यक्षों द्वारा कार्य किया जा रहा है। 

          बैठक में सहारनपुर जिले के गांव शब्बीरपुर की दलित उत्पीड़न की घटना पर खेद व्यक्त किया गया। प्रभावित परिवारों को सहायता के लिए विचार रखा गया और भविष्य में अतिशीघ्र राहत सामग्री पहुंचाने का प्रस्ताव रखा गया।

            बैठक में श्री हरगोविन्द सिंह, मुकेश कुमार गौतम, डॉ. नरेन्द्र सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, राम सिंह गौतम, मनोज कुमार सिंह, बी. एस. भारती, तारा सिंह, डॉ. हनंरदन प्रसाद, राम सिंह भारती, रनवीर गौतम, जे. पी. सिंह, कमल सिंह, ओ. पी. सागर, रघुवीर सिंह, मनीष गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

डाॅ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के बांटे गये पुरस्कार  


           दिनांक 14 अप्रैल, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से सिविल लाइंस, मुरादाबाद स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर दिनांक 9 अप्रैल, 2017 को आयोजित डॉ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017 का परिणाम घोषित किया गया एवं विजेताओं को नकद राशि,  प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

            जूनियर वर्ग की परीक्षा में देशांक प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग गौतम द्वितीय एवं उत्प्रेक्षा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विशाल कुमार, तुषार राज, महक चौहान, शानू कुमार, प्रदीप कुमार, पोयम रानी और आकांक्षा चौहान सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे।

            सीनियर वर्ग की परीक्षा में हर्षिका पीयूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सूर्य प्रताप सिंह एवं तृतीय स्थान पर अंशु कुमार गुप्ता रहे। कमलकांत सौरभ, सुनैना सिंह, देवांश प्रताप सिंह, ज्योति सैनी और कु. सोहनी  ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं के नामों की घोषणा प्रतियोगिता प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार जौली ने की और पुरस्कारों का वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की और संचालन महेंद्र पाल सिंह ने किया।

डाॅ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के बांटे गये पुरस्कार  


           दिनांक 14 अप्रैल, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से सिविल लाइंस, मुरादाबाद स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर दिनांक 9 अप्रैल, 2017 को आयोजित डॉ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017 का परिणाम घोषित किया गया एवं विजेताओं को नकद राशि,  प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

            जूनियर वर्ग की परीक्षा में देशांक प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग गौतम द्वितीय एवं उत्प्रेक्षा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विशाल कुमार, तुषार राज, महक चौहान, शानू कुमार, प्रदीप कुमार, पोयम रानी और आकांक्षा चौहान सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे।

            सीनियर वर्ग की परीक्षा में हर्षिका पीयूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सूर्य प्रताप सिंह एवं तृतीय स्थान पर अंशु कुमार गुप्ता रहे। कमलकांत सौरभ, सुनैना सिंह, देवांश प्रताप सिंह, ज्योति सैनी और कु. सोहनी  ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं के नामों की घोषणा प्रतियोगिता प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार जौली ने की और पुरस्कारों का वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की और संचालन महेंद्र पाल सिंह ने किया।

धूमधाम से मनाया गया डॉ. अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने धूमधाम से मनाया डॉ. अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह 

              दिनांक 14 अप्रैल, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की वंदना से किया गया तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

             दोपहर 3 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, मुरादाबाद से एक भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई। इसका शुभारंभ नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता एवं महापौर श्री विनोद अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए डॉ. अम्बेडकर पार्क सिविल लाइन, मुरादाबाद पहुंचकर विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में अंगुलीमाल, एकलव्य, डॉ. अम्बेडकर आदि की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। 

            सभा को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री एल. वेंकटेश्वर लू, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कमलेश, मुख्य वक्ता श्री दयाराम तथा श्री बी.आर. बुद्धप्रिय ने सभा को संबोधित किया तथा बाबा साहेब के मिशन एवं जीवन पर प्रकाश डाला।
             जनसभा में 9 अप्रैल, 2017 को आयोजित डॉ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई तथा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

            संघ द्वारा श्री परसादीलाल, श्री लेखराज सिंह, श्री कृष्ण लाल गौतम, श्री बी. डी. सरोज, श्री श्यामलाल कल्याणी, श्री गेंदा सिंह, श्री राम सिंह गौतम, तथा श्री हरगोविंद सिंह को उनके द्वारा संगठन के लिए की गई नि:स्वार्थ सेवा को देखते हुए डॉ. अम्बेडकर आजीवन सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. नरेंद्र सिंह जी को उनके द्वारा कला के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए डॉ. अम्बेडकर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुरादाबाद की तीन समाज सेवी संस्थाओं एस. सी./एस. टी. बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन तथा सिद्धार्थ डेवलपमेंट एसोसिएशन को डॉ. अम्बेडकर समाज निर्माण सम्मान से सम्मानित किया गया। 

             महावीर प्रसाद मौर्या, मुकेश कुमार गौतम, रोहिताश कुमार, जे.पी. सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, कृष्णपाल सिंह, कमल सिंह, मनीष गौतम, चन्द्रलाल गौतम, रनवीर सिंह, डॉ. वी. एस. वर्मा, बी. एस. भारती, रवि आदि लोगों ने कार्यक्रम के कुशल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया।

गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने आयोजित की 'डॉ अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता' 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने आयोजित की 'डॉ अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता' 

          दिनाँक 9 अप्रैल, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में 'डॉ0 अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2017' का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 180 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।



           प्रतियोगिता प्रभारी जितेन्द्र कुमार जौली ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष अप्रैल माह में आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की जा रही है। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। प्रथम पुरस्कार 1000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये, तृतीय पुरस्कार 500 रुपये तथा 5 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

            संघ के राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी। इस प्रतियोगिता का परिणाम दिनाँक 14 अप्रैल, 2017 को शाम 6:00 बजे से सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित डॉ अंबेडकर पार्क में आयोजित होने वाले डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में घोषित किया जाएगा तथा उसी समय पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

            प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, ग्रंथ सिंह, कृष्णपाल सिंह, मुन्नालाल, नानकचंद्र, गौतम सिंह, डॉ0 कमल सिंह, रघुवीर सिंह, जे पी सिंह, मलखान सिंह, हर्षदीप गौतम, रणवीर सिंह, ऊदल सिंह आदि ने प्रमुख योगदान दिया।

रविवार, 9 अप्रैल 2017

उत्तर प्रदेश में कुम्हार जाति को नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का लाभ

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला 

उत्तर प्रदेश में कुम्हार जाति को नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का लाभ


              इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश में कुम्हार जाति को अब अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिल सकेगा। हाईकोर्ट ने इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार द्वारा 18 जनवरी, 2014 को जारी शासनादेश को अवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहे मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा कि संविधान के अनुसूचित जाति ऑर्डर 1950 में किसी भी प्रकार का संशोधन अनुच्छेद 341 के तहत विधायन के जरिए ही किया जा सकता है।
              18 जनवरी, 2014 के शासनादेश में प्रदेश सरकार ने कुम्हार जाति को अनुसूचति जाति मानते हुए, उनको अनुसूचित जातियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं देने का निर्देश दिया था। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा शासनादेश को यह कहते हुए चुनौती दी गई कि प्रदेश सरकार को किसी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने या बाहर निकालने का अधिकार नहीं है। इसलिए सरकार का आदेश अवैधानिक है।
             हाईकोर्ट ने प्रदेश और केंद्र की सरकारों से मांगा था। प्रदेश सरकार का कोई जवाब नहीं आया। वहीं, केन्द्र सरकार का कहना था कि अनुच्छेद 341, 342 और संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश 1950 में कुम्हार जाति को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया गया है। इस श्रेणी में शिल्पकार तो हैं, लेकिन कुम्हार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की कई संविधानपीठों ने भी कहा है कि राज्य सरकार, अदालत या किसी अधिकरण को किसी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के मामले में दखल देने का अधिकार नहीं है।
            इस मामले में राज्य सरकार को सिर्फ संस्तुति करने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने 18 जनवरी, 2014 के शासनादेश को रद्द करते हुए कहा कि इस मामले में जारी किए गए जाति प्रमाण पत्रों की वैधता पर प्रदेश और केन्द्र सरकार अपने स्तर से विचार कर निर्णय लें।







रविवार, 26 मार्च 2017

हमारे महापुरुष का किया गया लोकार्पण 

'हमारे महापुरुष' का किया गया लोकार्पण 

            दिनांक 26 मार्च, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की एक बैठक सिविल लाइन्स, मुरादाबाद स्थित डॉ0 अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा प्रकाशित एवं जितेन्द्र कुमार जौली द्वारा लिखित पुस्तक 'हमारे महापुरुष' (जीवनी संग्रह) का लोकार्पण किया गया। 


            पुस्तक के सम्पादक एवं संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हमारी नई पीढ़ी को यह मालूम नहीं कि हमारे लिए किसने क्या किया है? यह पुस्तक नई पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के जीवन परिचय एवं त्याग से परिचित कराएगी।


             संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में दिनांक 9 अप्रैल,  2017 को प्रातः 11:00 बजे से चित्रगुप्त  इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में 'डाॅ0 अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता' का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को तैयारी हेतु 'हमारे महापुरुष' पुस्तक प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संघ के प्रमुख पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता का प्रभारी जितेन्द्र कुमार जौली को बनाया गया है।

             बैठक में समाज में होने वाली दलित विरोधी घटनाओं की जानकारी संघ को उपलब्ध कराने के लिए एक कमेटी बनाई गई। जिसका प्रभारी श्री जयपाल सिंह को बनाया गया तथा सहयोग के लिए श्री मुकेश कुमार गौतम तथा गुलजारी सिंह को नामित किया गया।

             बैठक में श्री दौलत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, महावीर प्रसाद मौर्या, जितेन्द्र कुमार जौली, जयपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, जगदीश चंद्र, राजेश कुमार, हरगोविंद सिंह, राम सिंह गौतम, ग्रंथ सिंह, बी0 एस0 भारती, तारा सिंह, बाली सिंह भारती, भयंकर सिंह बौद्ध, करन सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, भारत सिंह आदि ने भाग लिया।