बुधवार, 6 सितंबर 2017

बिजनौर जिले के भरतपुर गांव में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

        दिनाँक 5 सितम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह के नेतृत्व में बिजनौर जिले की नगीना तहसील के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भरतपुर का दौरा किया और पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनसभा आयोजित की।



       जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने समाज को शिक्षित करना है। शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा। यदि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे जीवन में बहुत उन्नति करें तो उन्हें सही शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

       जनसभा के उपरान्त ग्राम भरतपुर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम कुमार को शाखा का अध्यक्ष, अनिल कुमार को शाखा मंत्री और मनोज कुमार को शाखा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके तत्पश्चात् शेष कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलवीर सिंह ने की। कार्यक्रम को स्थानीय वक्ताओं के साथ साथ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा सदस्य कार्यकारिणी श्री चौबा सिंह, श्री ओ०पी० सागर और श्री मेघराज सिंह ने सम्बोधित किया।

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

अमरोहा जिले के बीबड़ा खुर्द गांव में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

      दिनाँक 27 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमरोहा जिले के बीबड़ा खुर्द गांव पहुँचे, जहां जाटव धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया।

        बैठक की अध्यक्षता श्री विजयपाल सिंह जी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री जे०पी० सिंह जी ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ 48 वर्ष पुरानी संस्था है, जो बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। हम लोग आपके गांव में शाखा खोलकर, आपके गांव के लोगों को संघ के साथ जोड़ना चाहते हैं, ताकि आप लोग भी जागृत हो जाएं और अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे आएं।



       बैठक में सर्वसम्मति से श्री वीर सिंह जी को शाखा अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार जी को शाखा मंत्री और श्री अमर सिंह जी को शाखा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके उपरांत शेष कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर श्री जे०पी० सिंह, रोहिताश कुमार, हरगोविंद सिंह, ओ०पी० सागर सहित अन्य कई व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में दर्जनों की संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सोमवार, 28 अगस्त 2017

प्राथमिक सदस्य बनाकर लोगों को जोड़ा जाएगा  - दौलत सिंह 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया निर्णय 

         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनाँक 27 अगस्त, 2017 को सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया।



          बैठक में संघ की प्रान्तीय, मण्डलीय, जिला एवं तहसील शाखाओं के अध्यक्ष एवं मंत्री सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित हुए। संघ की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जगह-जगह जाकर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के संदेशों का प्रचार-प्रसार करें और अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाओं का गठन करें। इसके साथ ही सभी जिलाध्यक्षों को लक्ष्य दिया गया है कि वे प्रतिमाह कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य अवश्य बनाएं। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने सभी जिलाध्यक्ष से कहा कि आप अपने-अपने जिलों में, जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करें।
        बैठक में सभी प्रान्तीय, मण्डलीय, जिला और तहसील शाखाओं के अध्यक्ष और मंत्री सहित श्री महावीर प्रसाद मौर्य, ओ०पी० सागर, जयपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, मुन्नालाल, हरगोविन्द सिंह, बी०एस० भारती, हरपाल सिंह बौद्ध , मनोज कुमार, मेघराज सिंह, करन सिंह सागर, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश चंद्र, राजेश कुमार, राजेश सागर, ग्रंथ सिंह, चौबा सिंह, रनवीर सिंह गौतम, सत्यपाल सिंह बादल, गिरेन्द्र कुमार, बाली सिंह भारती, भयंकर सिंह बौद्ध, राम सिंह भारती, तारा सिंह,  आदि लोग उपस्थित रहे। 

सराय ब्राह्मण में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

       दिनांक 25 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी०एस० भारती के निर्देशन में, सम्भल जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सम्भल जिले की गुन्नौर तहसील के गांव सराय ब्राह्मण में एक बैठक आयोजित की। स्थानीय लोगों से मिलकर सराय ब्राह्मण में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा खोली गई।


       बैठक में सर्वसम्मति से श्री शंकरलाल को शाखा का अध्यक्ष, श्री प्रेम शंकर को मंत्री, श्री हेतराम को कोषाध्यक्ष, श्री रूपसिंह और श्री ओमपाल को उपाध्यक्ष, श्री भानु प्रकाश को उपमंत्री, श्री रविंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री, श्री हीरालाल को संगठन एवं प्रचार मंत्री तथा श्री राजकमल को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। श्री दिनेश कुमार, श्री शीशपाल, श्री झांझन सिंह, श्री महेश कुमार और श्री जुगल किशोर को शाखा का सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।

        बैठक में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी०एस० भारती, सम्भल के जिला अध्यक्ष श्री गिरेन्द्र कुमार और तहसील गुन्नौर के अध्यक्ष सत्यवीर आनन्द ने सभा को संबोधित किया। बैठक में दर्जनों की संख्या में स्थानीय क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

शनिवार, 26 अगस्त 2017

हजरत नगर, रामपुर में किया गया अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन

          दिनांक 20 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा रामपुर जिले की टांडा तहसील के ग्राम हजरत नगर का भ्रमण किया गया और रामौतार की बैठक पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री प्रीतम सिंह और संचालन श्री जितेन्द्र कुमार जौली ने किया।



         सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने कहा कि "सरकार द्वारा गरीबों के लिए बहुत सी योजनाएँ चलाई जा रही है, परन्तु इनका इनका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। हमें अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना होगा और संघर्ष करने के लिए हमें एकजुट होना होगा, जिसके लिए संगठन की आवश्यकता है। आप संगठित होकर संघर्ष करें हम आपका सहयोग करेंगे।"



          सभा के पश्चात ग्राम हजरत नगर में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्री रूप सिंह को अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को मंत्री और राजवीर सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ-साथ हरिकेश सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को उपमंत्री, श्यामलाल को संयुक्त मंत्री, राजेन्द्र सिंह को संगठन एवं प्रचार मंत्री तथा छत्रपाल सिंह को शाखा प्रवक्ता मनोनीत किया गया। रवि कुमार, सुंदरलाल, अनिल कुमार, हरकेश सिंह, सूरज पाल सिंह,  हरबन्शी और धर्म सिंह को शाखा का सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।



           बैठक में  स्थानीय लोगों के अलावा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री जितेन्द्र कुमार जौली, राष्ट्रीय संगठन एवं प्रचार मंत्री श्री कृष्णपाल सिंह और सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी श्री ओ० पी० सागर जी ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कांठ तहसील के नवादड़ी गांव में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा 

          दिनाँक 18 अगस्त, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुरादाबाद जनपद की  तहसील के गांव नवादड़ी का भ्रमण किया और जनसभा आयोजित करके लोगों को सम्बोधित किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि हमारा समाज अंधविश्वास और पाखंडवाद में डूबा हुआ है। हमें इसे बाहर निकल कर, अपने समाज को शिक्षित करना है। इससे ही एक शिक्षित राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। 



          संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री जयपाल सिंह ने कहा कि हमारे अधिकार धीरे-धीरे छिनते जा रहे हैं। इसका एक मात्र कारण यह है कि हम संगठित नहीं है। अतः हमें संगठित होकर संघर्ष करना चाहिए, ताकि हम अपने अधिकारों को छिनने से बचा सके। जनसभा के बाद ग्राम नवादड़ी में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का गठन किया गया और नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
         जनसभा को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री चौबा सिंह और श्री जयपाल सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने शाखा अकरौली में आयोजित की जनसभा

         दिनांक 14 अगस्त, 2017 ई० को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा संघ की शाखा अकरौली, तहसील चन्दौसी, जिला सम्भल का भ्रमण किया गया तथा जनसभा आयोजित की गई। 



          जनसभा में वक्ताओ ने बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि अपनी और अपने समाज की उन्नति के लिये रूढ़िवादिता को छोड़कर शिक्षा को अपनाओ। संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्या ने कहा कि हमें बाबा साहेब का सपना पूरा होगा। यदि हम सब शिक्षित होकर, संगठित हो जाएँ और अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करें तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। 



          बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत सिंह,  राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी० एस० भारती, ओ० पी० सागर, चौवा सिंह , मेघराज सिंह, हरदयाल भारतीय एवं ग्रन्थ सिंह ने विचार रखे। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रविवार, 30 जुलाई 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की मासिक बैठक में की गई दलित उत्पीड़न की निन्दा 

             दिनांक 30 जुलाई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की मासिक बैठक डॉ० अम्बेडकर पार्क, सिविल लाईन, मुरादाबाद में आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा किए गए मासिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा संघ के विस्तार हेतु ग्रामीण तथा अन्य जनपदो में संघ की शाखाओं को खोलने के विषय में संघ के पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपा गया।



           बैठक में वर्तमान समय में दलित समाज पर बढ़ते उत्पीड़न पर चिन्ता व्यक्त की गई तथा सम्पूर्ण दलित समाज से एकजुट होकर उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

           इस अवसर पर बी०एस० भारती, जितेन्द्र कुमार जौली, महेंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, मुन्नालाल एडवोकेट, दौलत सिंह, करन सिहं, रघुवीर सिंह, मेघराज सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, कमल सिंह, तारा सिंह, चौबा सिंह, गौतम सिंह, हरगोविन्द सिंह, ओ०पी० सागर, राम सिंह गौतम, राम सिंह भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

सोमवार, 24 जुलाई 2017

गुन्नौर, हरदासपुर और सैन्दरी में खोली गईं अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ 

            दिनांक 23 जुलाई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने सम्भल जिले के गुन्नौर हरदासपुर और सैन्दरी गांव का भ्रमण किया तथा जनसभा कर लोगों को संबोधित किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने कहा कि हम बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के मिशन को घर-घर तक पहुँचाना चाहते हैं, इसलिए हम गांव-गांव जाकर संघ की शाखाएँ स्थापित कर रहे हैं। 



            संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ एक 48 वर्ष पुरानी संस्था है यह अनेक जिलो में कार्य कर रही है और हम लोगों को जागृत करने का कार्य भी कर रहे हैं। मुन्नालाल एडवोकेट ने कहा कि हमारा समाज अनेक कुरीतियों और अंधविश्वासों के जाल में फंसा हुआ है, हमें अपने समाज को इससे बचाकर शिक्षा की ओर अग्रसर करना हैं। 



            भ्रमण के दौरान संघ द्वारा गुन्नौर, हरदासपुर और सैन्दरी में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएँ खोली गईं तथा नवीन कार्यकारिणियों को संघ के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बाबा साहेब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

           इस अवसर पर श्री दौलत सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, महेन्द्र पाल सिंह, मलखान सिंह, जयपाल सिंह, कृष्णापाल सिंह, बी०एस० भारती, गिरेन्द्र सिंह सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

सोमवार, 17 जुलाई 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने किया सम्भल जिले की गुन्नौर तहसील के गांवो का भ्रमण 


         दिनांक 16 जुलाई, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सम्भल जिले की गुन्नौर तहसील के कुछ गांवों का भ्रमण किया गया। इस क्रम में संघ के पदाधिकारी गवाँ, सिरसा और करकौरा पहुँचे तथा वहां के लोगों को एकत्रित कर सभा की और उन्हें शिक्षित एवं संगठित होने का सन्देश दिया। साथ ही अन्धविश्वास और पाखन्ड मिटाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।



         संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि हमारे समाज के लोग अन्धविश्वास एवं पाखण्ड सम्बन्धी कार्यक्रमों मे सम्मिलित होकर अपना धन एवं समय बेकार कर रहें है, यह हमारी तरक्की में बाधक है। हमें इस प्रकार के क्रियाकलापों से बचकर रहना चाहिए। 



        श्री जे. पी. सिंह जी ने लोगों को अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें शौचालय बनाने सम्बन्धी सरकारी योजना के विषय में जानकारी दी। 


         श्री मुन्नालाल एडवोकेट जी ने लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए कहा तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री ओ. पी. सागर जी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।



          इस अवसर पर श्री दौलत सिंह, ओ. पी. सागर, जे. पी. सिंह, मेघराज सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, मुन्नालाल एडवोकेट, बी. एस. भारती, गिरेन्द्र कुमार सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।