मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

अम्बेडकर पार्क की जमीन से अवैध कब्ज हटवाएगा अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ 

सम्भल जिले के फुलसिंगा गाँव में खोली जाएगी अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

       सम्भल जिले के फुलसिंगा गाँव के लोगों के अनुरोध पर, दिनाँक 19 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला सम्भल के फुलसिंगा गाँव पहुँचा तथा वहाँ एक जनसभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की।



         स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम फुलसिंगा में अम्बेडकर पार्क की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसे हटवाने में आपके सहयोग की आवश्यकता है। संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मोर्य एडवोकेट ने उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी मंगल दिवस में, इस संदर्भ में अपनी बात रखी जाएगी और अवैध कब्जे को हटवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। सभा को सम्बोधित करते हुए श्री मुन्नालाल एडवोकेट जी ने बताया कि बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना है और अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठित होकर संघर्ष करना है।

        इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य, मुन्ना लाल एडवोकेट, चौबा सिंह, मेघराज सिंह, ओ०पी० सागर, राम सिंह भारती, जैनपाल सागर सहित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रविवार, 17 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने  कृष्ण लाल गौतम को दी श्रद्धांजलि 

         दिनाँक 17 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन, मुरादाबाद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र पाल सिंह जी द्वारा अवगत कराया गया कि संघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व में संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके श्रद्धेय कृष्णलाल गौतम जी का परिनिर्वाण दिनाँक 11 दिसंबर 2017 को हो गया। संघ के सदस्यों ने श्री कृष्ण लाल गौतम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को संघ के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।



        अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण लाल गौतम द्वारा संघ के लिए किए गए कार्यों एवं डॉ० भीमराव अम्बेडकर के मिशन को गाँव तक पहुँचाने में उनके द्वारा किए गए योगदान की सराहना की। राम सिंह गौतम जी ने बताया कि कृष्ण लाल गौतम जी द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शोषित समाज को जागृत करने का महत्तवपूर्ण कार्य किया गया। उन्होंने गाँव-गाँव जाकर संघ की शाखाएं खुलवाईं और बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाया।  अन्त में दो मिनट का मौन धारण कर सभा का समापन किया गया। 



      इस अवसर पर श्री हरगोविन्द सिंह, राम सिंह गौतम, दौलत सिंह, ओ० पी० सागर,  चौबा सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, मुकेश कुमार गौतम, डॉ० मनोज कुमार, हरपाल सिंह बौद्ध, रघुवीर सिंह एडवोकेट, मुन्नालाल एडवोकेट, राम सिंह आर्य, भयंकर सिंह बौद्ध, डॉ० कमल सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, जयपाल सिंह, राजेश कुमार, कृष्णपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

अम्बेडकर छात्रावास की समस्याओं के सम्बन्ध में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने की, जिला समाज कल्याण  अधिकारी मुरादाबाद से मुलाकात 

        दिनाँक 14 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला समाज कल्याण  अधिकारी, मुरादाबाद से मिला तथा कांठ रोड, मुरादाबाद स्थित डाॅ० अम्बेडकर छात्रावास की समस्याओ के सम्बन्ध में वार्ता की।



       संघ के पदाधिकारियों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से बताया कि छात्रावास के शौचालयों की स्थिति बहुत खराब है तथा छात्रावास एवं शौचालयों में साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है, कुछ कमरों में काफी सीलन है और क्रीड़ा सुविधाओं का अभाव है। वार्ता में  जिला समाज कल्याण  अधिकारी मुरादाबाद के द्वारा छात्रावास की समस्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।

        इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य, हरगोविन्द सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, मेघराज सिंह, चौवा सिंह सहित दर्जनो की संख्या में अम्बेडकर छात्रावास मुरादाबाद के छात्र उपस्थित रहे।

रविवार, 10 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा इमरतपुर ऊधौ ने आयोजित की जनसभा

         दिनांक 10 दिसम्बर, 2017 अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा इमरतपुर ऊधौ, मुरादाबाद ने एक जनसभा आयोजित की। जिसमें बाबा साहेब के सन्देशों का प्रचार किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब और गौतम बुद्ध जी के चित्र माल्यार्पण करके किया गया। 



          सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य ने बताया कि हमारा समाज नशे के जाल में फँसा हुआ है। लोग दारु पिलाकर वोट ले लेते हैं और काम नही करे। कुछ नेता तो बस चुनाव से पहले दिखाई देते हैं, चुनाव के बाद पाँच सालों तक नहीं दिखते। हमें ऐसे नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए।



         सुषमा कश्यप ने बताया कि आज भी हमारी अधिकांश माता-बहने अंधविश्वास के जाल में फँसी हुई है। कोई पत्थर की मूर्ति तुम्हारा कल्याण नही कर सकती। तुम्हे शिक्षा ग्रहण की करके अपना भविष्य खुद बनाना है।



         चन्दन सिंह रैदास जी ने बताया की प्राचीन काल में हमारी हालात बहुत खराब थी। हमें अपने पीछे झाडू और गले में हांडी बांधकर चलना पड़ता था, आज हम अपनी बात आप तक रख पा रहे हैं, ये सब बाबा साहेब की देन है।



        कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य ने किया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार जौली, मेघराज सिंह, चौबा सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, महावीर प्रसाद मौर्य, सुषमा कश्यप, चन्दन सिंह रैदास सहित सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शनिवार, 9 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की विभिन्न शाखाओं ने परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित किए कार्यक्रम


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा सम्भल ने निकाला कैंडल मार्च  

          दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा सम्भल के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का 62 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बाबू जगजीवन राम पार्क से प्रारम्भ करते हुए एक कैंडल मार्च निकाला गया। जो एस०एम० कॉलेज चन्दौसी होते हुए माल गोदाम रोड स्थित अंबेडकर पार्क पर संपन्न हुआ। 



          कार्यक्रम में रविंद्र कुमार टिंकू (जिला महामंत्री संभल), दुष्यंत कुमार, रामप्रसाद भारती, शिशुपाल सिंह, राम सिंह, ए०के० सिंह, पुष्पा बौद्ध, भावना सागर, राजेश चौधरी, मनमोहन सिंह, रामपाल सिंह, रमेश चंद्र सागर, राजवीर सिंह, मदनपाल, धर्मवीर सिंह, कन्हैया लाल, बृजगोपाल सिंह, नायक राम, ओमवीर सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।





अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ नगर शाखा रामपुर ने आयोजित की विचार गोष्ठी 

         अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ नगर शाखा रामपुर ने नगर अध्यक्ष रुस्तम आजाद के आवास पर दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के 62वें परिनिर्वाण दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया तथा बाबासाहेब को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

         गोष्ठी को संबोधित करते हुए रुस्तम आजाद जी ने बताया कि बाबासाहेब किसी एक जाति या वर्ग विशेष के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति नहीं थे अपितु उन्होंने सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के लिए संविधान में व्यवस्था करके उन्होंने इन वर्गों के उत्थान का कार्य किया है। 

         इस अवसर पर शाकिर अली, सावंती सागर, हरद्वारी लाल, ओमप्रकाश, जमील अब्बासी, आदिल खां, अकरम अब्बासी, मेहरबान अली, शानू खां, अज्जू अहमद, अब्दुल्ला आदि लोग उपस्थित रहे।



अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ नगर शाखा ठाकुरद्वारा ने बाबा साहेब को समर्पित किए श्रद्धा सुमन 

         दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ नगर शाखा ठाकुरद्वारा के तत्वधान में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम काशीपुर रोड स्थित डॉ० भीमराव अंबेडकर पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सागर ने बताया कि बाबा साहेब ने एक नए युग की स्थापना की थी, जिसने सर्व समाज को एक नई दिशा दी है। समतामूलक समाज की स्थापना करके समता, एकता, न्याय का नारा देकर दलित शोषित समाज के उत्थान के लिए तीन सूत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो तथा संघर्ष करो का रास्ता बताया और सर्व समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने भाईचारा कायम करके मजबूत राष्ट्र बनाने का सपना दिखाया था।

         इस अवसर पर डॉ० रामपाल सिंह गौतम, राकेश कुमार सागर, शेर सिंह सागर, सुनील कुमार, गौतम सिंह, जय किशन सिंह, रंजीत कुमार, अजय कुमार, शिव किशोर, संजीव कुमार, सुशील कुमार, सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,कौशल कुमार, शिव लाल सागर आदि लोग उपस्थित रहे


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ तहसील  शाखा बिलारी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

         दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ तहसील शाखा बिलारी के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर, बिलारी स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष श्री लटूरी सिंह ने बताया कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने लन्दन जाकर अपनी शिक्षा पूरी की तथा वहां से लौट कर समाज हित के कार्य किए। बाबा साहेब के बताए तीन मूल मंत्रों को अपने जीवन में उतारने से अनेक दलितों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है।

         कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लटूरी सिंह तथा संचालन डाॅ० रामकुंवर सिंह ने किया। इस अवसर पर श्री गेंदालाल, राम औतार, विजेन्द्र सिंह, बादाम सिंह, अतर सिंह, पृथ्वी सिंह आजाद, श्याम लाल, के के नवल, रामकुंवर सिंह, रन सिंह भारती, दीपचंद, जसवंत, हरिशंकर सिंह, अमर सिंह, मान सिंह, दानवीर सिंह, करन सिंह, सोमपाल सिंह, सियाराम, ओमप्रकाश, राजेश कुमार, अशोक कुमार छत्रपाल सिंह, रामपुर सिंह, वाजिद हुसैन अंसारी, फैसल रजा अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा रामपुर ने बाबा साहेब के चरणों में समर्पित किए श्रद्धा सुमन

 
जिलाधिकारी रामपुर को दिया गया ज्ञापन : सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब का चित्र लगाने की मांग की गई

       दिनाँक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की जिला रामपुर इकाई ने सिविल लाइंस, रामपुर स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। अम्बेडकर पार्क में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात बुद्ध वंदना हुई। 



        जिला अध्यक्ष रामपुर, श्री सत्यपाल सिंह बादल ने बताया कि हमें बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उनके द्वारा दिए गए तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, के आधार पर चलने से ही समाज का विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बताई गई 22 प्रतिज्ञाओं का पालन करना चाहिए।



        इसके पश्चात संघ के पदाधिकारी जिलाधिकारी रामपुर कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की गई कि सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का फोटो लगवाया जाए। साथ ही साथ यह मांग भी की गई की 117वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास कर प्रोन्नति में आरक्षण दिया जाए, देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग की बैकलॉग भर्तियों को विज्ञापन निकालकर शीघ्र भरा जाए।



        शाम को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से एक कैंडल मार्च प्रारम्भ किया जो बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पार्क सिविल लाइन, रामपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राम औतार द्वारा किया गया। इस अवसर पर हरि सिंह, अमर सिंह, एस के गौतम, जयपाल सिंह, प्रमोद सागर, तेजराम जाटव,  भारत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा फैजनगर, रामपुर ने बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी

        अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा फैजनगर रामपुर एवं आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम फैजनगर स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का 62 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि दी।



      इसके बाद विचार गोष्ठी प्रारम्भ हुई। वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया।  इस अवसर पर बोलते हुए शाखा अध्यक्ष अशोक बाबू ने कहा कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्व के सबसे अधिक शिक्षित व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी शिक्षा का प्रयोग भारत का भाग्य लिखने के लिए किया। अगर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष में होते तो शायद ही इतना अच्छा संविधान भारत को मिल पाता।



        ऐसे अवसर पर शाखा अध्यक्ष अशोक बाबू,    रामस्नेही सागर, राकेश कुमार, ब्रह्मा देवी ग्राम प्रधान, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, शंकर लाल  किशनपाल,  सत्यपाल सिंह बादल (जिलाध्यक्ष रामपुर), डाॅ० जयपाल सिंह, सविता अम्बेडकर, शिशुपाल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की गवां नगर इकाई ने परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

      दिनांक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा गवां, सम्भल के तत्वाधान में परम पूज्य बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी को उनके 62 वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया  तत्पश्चात बुद्ध वन्दना प्रारम्भ हुई।



       नगर पंचायत गवां के नव निर्वाचित चेयरमैन और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश अग्रवाल ने बाबा साहेब को किसी वर्ग का नहीं अपितु समाज की कुरीतियों का विरोधी बताया और कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर ही नए समाज का निर्माण किया जा सकता है।



         कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री करन सिंह जी ने की। मुख्य अतिथि श्री अखिलेश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि श्री रजनीश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी० एस० भारती, जिला अध्यक्ष सम्भल गिरेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, लल्ला खां सलमानी, वीरपाल सिंह, यादव जाटव, दीपक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

परिनिर्वाण दिवस पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दी बाबा साहेब को श्रद्धाँजलि

         दिनाँक 6 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में, भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी को उने 62 वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाँजलि दी गई। कार्यक्रम का प्रारभ बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।



       श्री हरपाल सिंह बौद्ध जी ने बताया कि 5 दिसम्बर, 1956 को बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी ने अपनी पुस्तक 'बुद्ध और उनका धम्म' पूरी की और सदा-सदा के लिए सो गए। उनका परिनिर्वाण 6 दिसम्बर, 1956 को हुआ था। वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए स्वतन्त्रता, समता, बंधुत्व एवं न्याय के मार्ग पर चलकर समाज को जागृत करने का आवाह्न किया तथा बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के नारे को शोषित समाज में पहुंचाने का प्रण लिया।

        इस अवसर पर हरपाल सिंह बौद्ध, हरगोविंद सिंह, रणवीर सिंह, शिव सिंह, जबर सिंह, रणवीर गौतम, आदित्य कुमार, भयंकर सिंह, सचिन गौतम, अक्षय गौरव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की और संचालन संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य ने किया।

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

न्याय न मिलने पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने दिया कलैक्ट्रेट के बाहर धरना

दलित युवक टिंकू के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिया, राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन 

         दिनाँक 4 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा कार्यालय जिलाधिकारी मुरादाबाद के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल महोदय को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।



         संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम महलकपुर निजामपुर, थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद निवासी टिंकू सागर पुत्र श्री फूल सिंह की, दिनाँक 24 नवम्बर, 2017 को शाम 6 बजे धोखा देकर, घर से बुलाकर, मऊ रोड स्थित भगवती स्कूल के पास भूपेंद्र पाल पुत्र सोमपाल निवासी बेला की मिलक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी तथा पुलिस प्रशासन से मिलकर घटना को एक्सीडेंट का रूप देकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बावजूद भी जानबूझकर मुल्जिमों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। बल्कि उल्टा वादी किशनपाल एवं पीड़ित परिवार पर फैसले हेतु दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुल्जिमों से हमसाज हैं इसलिए मुल्जिम खुलेआम घूम रहे हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार तथा क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है।

         संघ द्वारा चेतावनी देने के बावजूद भी पुलिस द्वारा अभी तक मुल्जिमों को गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा न करने के विरोध में पीड़ित परिवार एवं ग्रामवासियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ किया और मांग की कि घटना का तत्काल खुलासा कर मुल्जिमों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार के जान माल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
  
         पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाए जाने पर ग्रामीणों ने धरने को स्थगित कर दिया। धरने में हरगोविन्द सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, दौलत सिंह, अनुज जाटव, लटूरी सिंह, मुकन्दी सिंह, मुकेश कुमार गौतम, मुन्नालाल एडवोकेट, चंदन सिंह रैदास, रघुवीर सिंह एडवोकेट, तेजपाल सिंह, शिव ओम एडवोकेट सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी और अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ शाखा महलकपुर निजामपुर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।