रविवार, 14 जनवरी 2018

सम्भल जिले के खजरा इनायतगंज में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

         दिनाँक 10 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में  सम्भल जिले के ग्राम खजरा इनायतगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।



          जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी०एस० भारती जी ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की स्थापना बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए की गई है और यह संगठन स्थापना की तिथि से आज तक इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष सम्भल, श्री गिरेन्द्र कुमार जी बताया कि हमें बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए।



इस अवसर पर ग्राम खजरा इनायतगंज में में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का भी गठन किया गया।शिशुपाल गौतम अध्यक्ष, अतुल कुमार शाखा मंत्री तथा दुर्गेश कुमार शाखा कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त सुरेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार और जीतपाल को उपलब्ध; राजू गौतम को उपमंत्री; शीशराम, कश्मीरा देवी और सत्यवीर को संयुक्त मंत्री; कृपाशंकर और विमला गौतम को संगठन एवं प्रचार मंत्री तथा वासुदेव और दयानन्द को सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शनिवार, 6 जनवरी 2018

सावित्रीबाई फूले के जन्मदिवस पर रामपुर में आयोजित की गई विचार गोष्ठी

        रामपुर। 3 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा रामपुर और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई के 187 वें जन्मदिवस  पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन बाबा दीप सिंह नगर, रामपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर और माता सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।



         कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के जिला अध्यक्ष रामपुर, श्री सत्यपाल सिंह बादल ने बताया कि सावित्रीबाई फूले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी। उनके पति महात्मा ज्योतिबा फूले ने उन्हें शिक्षित किया और महिलाओं की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। वे जब भी महिलाओं को पढ़ाने के लिए घर से निकलती थी तो लोग उन पर कीचड़ और गोबर फेंका करते थे। वे एक साड़ी अपने साथ लेकर जाती थीं तथा विद्यालय पहुँच कर उस साड़ी को पहनती थी, फिर शिक्षण कार्य करती थीं।ऐसी विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और नारी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया।

          कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह बादल ने की। इस अवसर पर राजाराम, राम औतार, चमन सिंह गौतम, सुरेश कुमार गौतम, अशोक कुमार, आशाराम, धर्मवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, लाल सिंह  हरिओम, जयप्रकाश, प्रेमचंद, प्रदीप कुमार, भारत सिंह, बलवीर सिंह, रजनी अम्बेडकर, सविता सिंह, शोभा सिंह, नीरजा, सरोज, कविता किरण भारती, गीता सिंह, बीना सिंह, सचिन कुमार, सतीश, विकास सिंह, सौरव सिंह, कुंवरपाल, आशा अंम्बेडकर, अंकित सागर, कुलदीप सिंह, आशु गौतम, उमेश पाल, विपिन गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

बुधवार, 3 जनवरी 2018

सावित्री बाई फूले के जन्मदिन पर सम्मानित की गयी शिक्षिकाएं

3 जनवरी को शिक्षक दिवस घोषित करने की मांग की गई

       दिनाँक 3 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वाधान में सिविल लाइन्स, मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रान्ति ज्योती माता सावित्री बाई फूले का 187वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। 



       इस अवसर पर वक्ताओं ने माता सावित्री बाई फूले द्वारा नारी एवं अछूतोद्धार हेतु किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर समाज में शिक्षा की अलख जगा रही शिक्षिकाओं को 'माता सावित्रीबाई फूले सम्मान' से सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमती रश्मि सिंह, हेमवती, जयश्री गौतम, अतिरेश, कु० रश्मि, मीना, प्रतिभा, मंजू सागर, अंजना निमेश, मंजू एवं समाज सेविका कुमारी सुषमा सिंह को सम्मानित किया गया।



      इस अवसर पर संघ द्वारा भारत सरकार से मांग की गई कि सावित्रीबाई फूले के सम्मान में उनके जन्म दिवस 3 जनवरी को शिक्षक दिवस घोषित किया जाए तथा उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में श्री वी० एस० वर्मा, एडवोकेट एस० पी० सिंह, परमाल सिंह एडवोकेट, मुन्नालाल एडवोकेट, महावीर प्रसाद मौर्य, गेंदा सिंह, चौबा सिंह, चंदन सिंह रैदास, जितेन्द्र कुमार जौली, शिवदत्त भारती, रघुवीर सिंह, ओ०पी० सागर, करन सिंह, विनोद कुमार, डॉ० हरनन्दन प्रसाद, गजराज सिंह, प्रकाशवीर सागर, प्रेमलता, अशोक निमेश, तारा सिंह, दिव्यांशु सागर आदि लोग उपस्थित रहे।

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

अम्बेडकर पार्क की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने जिलाधिकारी सम्भल को दिया ज्ञापन

जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले को शीघ्र निपटाने का आदेश दिया

        दिनाँक 2 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी सम्भल से मिला और उनसे सम्भल जिले के ग्राम फुलसिंगा में दबंगों द्वारा अम्बेडकर पार्क पर किए गए अवैध कब्जे के सम्बन्ध में मंगल दिवस में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर उन्होंने अम्बेडकर पार्क की जमीन से शीघ्र कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया।



        जिलाधिकारी सम्भल ने एस०डी०एम० को तुरन्त कार्यवाही करने का आदेश दिया। एस०डी०एम० ने पटवारी को बुलाकर मामले को निपटाने के लिए कहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सम्भल जिले के फुलसिंगा गांव के सैकड़ों छात्र और ग्रामीण अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमण्डल के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और उन्हें बताया कि ग्राम फुलसिंगा में एक दबंग व्यक्ति ने अम्बेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा कर रखा है। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के प्रतिनिधिमण्डल में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, मेघराज सिंह और हरपाल सिंह बौद्ध जी उपस्थित रहे।

        शिकायत दर्ज करने वालों में विशेष कुमार, अनुज कुमार, मलखान सिंह (ग्राम प्रधान)? सत्यप्रकाश, सतीश चंद्र, धर्मपाल, पप्पू, ओमबीर, राजवीर, नरेश, दिनेश कुमार, महावीर, अंकित कुमार, कोशिंदर, रघुवीर, राजवीर, रतन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, वीर सिंह, अंकुर कुमार, मित्र पाल सिंह, राहुल, राजवीर रविदास आदि लोग उपस्थित रहे।

सोमवार, 1 जनवरी 2018

नूरपुर, मुरादाबाद में डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को किया गया खण्डित 


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा नूरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

        31 दिसम्बर, 2017 की रात को मुरादाबाद  जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मौहम्मदपुर बस्तौर का मझरा नूरपुर स्थित पार्क में लगी बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने खण्डित कर दिया है। जिसको लेकर बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोग इकट्ठा हो गए तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।



        मामले की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुँच और घटना का जायजा लिया। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा नूरपुर के अध्यक्ष शेर सिंह और उनके साथियों द्वारा इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की करके उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की।

         प्रतिमा खण्डित होने की सूचना मिलने पर तहसीलदार न्यायिक भी मौके पर आए। क्षेत्रवासियों ने दूसरी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। तहसीलदार ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया और खण्डित प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

         दौलत सिंह, चन्दन सिंह रैदास, परमाल सिंह एडवोकेट, मुन्नालाल एडवोकेट, रघुवीर सिंह एडवोकेट, भयंकर सिंह, कैलाश गौतम, शेर सिंह, उदय प्रताप, आदेश गौतम, रमेश चन्द्र, किशन कुमार, नागराज, विपिन राणा, राजकुमार, दीपक गौतम, जगवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया कोरेगांव विजय दिवस

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

          दिनाँक 1 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में कोरेगांव विजय दिवस की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह एवं संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र सिंह जी ने किया।



         गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री हरपाल बौद्ध  जी ने बताया कि कोरेगांव भीमा नदी के तट पर महाराष्ट्र के पुणे के पास स्थित है। 1 जनवरी, 1818 को सर्द मौसम में एक ओर कुल 28 हजार सैनिकों जिनमें 20000 हजार घुड़सवार और 8000 पैदल सैनिक थे, जिनकी अगुवाई ‘पेशवा बाजीराव-II कर रहे थे तो दूसरी ओर ‘बॉम्बे नेटिव लाइट इन्फेंट्री’ के 500 ‘महार’ सैनिक, जिसमें महज 250 घुड़सवार सैनिक ही थे। सिर्फ 500 महार सैनिकों ने किस जज्बे से लड़ाई की होगी कि उन्होंने 28 हजार पेशवाओं को धूल चटा दिया। दूसरे शब्दों में कहें तो एक ओर ‘मनुवादी राज’ बचाने की फिराक में ‘पेशवा’ थे तो दूसरी ओर ‘पेशवाओं’ के पशुवत ‘अत्याचारों’ से ‘बदला’ चुकाने की ‘फिराक’ में गुस्से से तमतमाए ‘महार’। आखिरकार इस घमासान युद्ध में पेशवा की शर्मनाक पराजय हुई। 500 लड़ाकों की छोटी सी सेना ने हजारों सैनिकों के साथ 12 घंटे तक वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी। भेदभाव से पीड़ित अछूतों की इस युद्ध के प्रति दृढ़ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महार रेजिमेंट के ज्यादातर सिपाही बिना पेट भर खाने और पानी के लड़ाई के पहले की रात 43 किलोमीटर पैदल चलकर युद्ध स्थल तक पहुंचे। यह वीरता की मिसाल है। इस युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक चौकोर मीनार बनाया गया है, जिसे कोरेगांव स्तंभ के नाम से जाना जाता है। यह महार रेजिमेंट के साहस का प्रतीक है। इस मीनार पर उन शहीदों के नाम लिखे हुए हैं, जो इस लड़ाई में मारे गए थे। 1851 में इन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया।

          इस अवसर पर ओ० पी० सागर, चौबा सिंह, योगराज सिंह, गजराज सिंह, करन सिंह, रघुवीर सिंह, प्रकाश सिंह, विनोद कुमार, मुन्नालाल एडवोकेट, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 31 दिसंबर 2017

शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा सावित्री बाई फूले का जन्मदिन 

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय 

         दिनाँक 31 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद स्थित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह जी ने किया।



          बैठक में संघ द्वारा वर्ष 2017 में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा भावी रणनीति भी तैयार की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि वर्ष 2018 में नई उमंग के साथ कार्य करते हुए संघ के नाम को उन्नति शिखर तक पहुँचाना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 3 जनवरी को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले का जन्मदिन महिला शिक्षिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कुछ महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

         संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह जी ने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति हेतु आय सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 6 लाख करने के लिए सरकार से शीघ्र माँग की जाएगी।  टिंकू हत्या प्रकरण में अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है। अतः 4 जनवरी से पुनः धरना प्रारम्भ किया जाएगा।

          बैठक में ओ०पी० सागर, जितेन्द्र कुमार जौली, हरनन्दन प्रसाद, महावीर प्रसाद मौर्य, जे०पी० सिंह, बी०एस० भारती, हरगोविन्द सिंह, कमल सिंह, मलखान सिंह, करन सिंह, राम सिंह गौतम, राम सिंह भारती, नरेन्द्र पाल सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, रोहिताश कुमार, चन्द्र लाल गौतम, राम सिंह आर्य, मुन्नालाल, यादराम जाटव आदि उपस्थित रहे। 

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

मनुस्मृति दहन दिवस पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा आयोजित की गई  विचार गोष्ठी

           दिनाँक 25 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में मनुस्मृति दहन दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जितेन्द्र कुमार जौली ने किया।



        हरपाल सिंह बौद्ध जी ने बताया कि 25 दिसम्बर, 1927 को महाराष्ट्र राज्य के महाड़ नामक स्थान पर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा समाज को विभाजित करने वाले, शूद्रों और महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले, हिन्दू धर्म का पतन करने वाले मनुस्मृति नामक ग्रंथ का दहन करवाया गया था, जिससे मानव-मानव एक समान हो। यह दिवस सामाजिक दासता उन्मूलन दिवस के रुप में मनाया जाता रहा है।



        संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी उस समय विश्व के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति थे और एक प्रबुद्ध पुस्तक प्रेमी भी थे। उनके निजी पुस्तकालय में पचास हजार  से अधिक पुस्तकें थीं। आखिर एक पुस्तक प्रेमी को एक पुस्तक का दहन क्यों करना पड़ा? यह एक सोचनीय विषय है।

        विचार गोष्ठी को परमाल सिंह, नेम सिंह, गेंदा सिंह, जय श्री गौतम, सुषमा कश्यप, महावीर प्रसाद मोर्य आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार गौतम ओ०पी० सागर, मुन्नालाल एडवोकेट, अक्षय गौरव, जैनपाल सागर, डॉ० मनोज कुमार, तारा सिंह, चंदन सिंह रैदास, सचिन गौतम, रवि, शिवदत्त भारती, कैलाश गौतम, चन्द्र लाल गौतम, राजकमल, रघुवीर सिंह एडवोकेट सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 24 दिसंबर 2017

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा अम्बेडकर नगर, लांकड़ी फाजलपुर ने  आयोजित किया  युवा चेतना शिविर 

        दिनाँक 24 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ शाखा अम्बेडकर नगर, लांकड़ी फाजलपुर के तत्वाधान में दिल्ली रोड, गांगन का पुल, मुरादाबाद स्थित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में युवा चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।



        कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री ओ०पी० सागर जी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा हमारी युवा पीढ़ी को भटकाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि शंभू जैसे लोग तैयार हो रहे हैं। जो हमारे देश के लिए और हमारे समाज के लिए हानिकारक हैं। हमें युवाओं को सही मार्ग दिखाना है, ताकि वह सही अध्ययन करें और सही गलत में भेद करना सीख जाएं। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं और हमें भारत के भविष्य को संवारना है। यह तभी सम्भव है जब हम युवाओं को सही मार्गदर्शन दे पाएं। गलत मार्गदर्शन होने पर परिणाम भयंकर हो सकते हैं।



       श्री मुन्नालाल एडवोकेट जी ने कहा कि कुछ धार्मिक नामों से चल रहे संगठनों द्वारा युवाओं को बरगलाया जा रहा है और उनकी मानसिकता दूषित की जा रही है। जिससे उनका कैरियर बर्बाद हो रहा है और वह गलत दिशा में जा रहे हैं। युवाओं को अपनी शिक्षा, कैरियर और समाज तीनों में आपसी तालमेल बनाते हुए कार्य करना चाहिए। श्री हरपाल सिंह बौद्ध जी ने युवाओं को बाबासाहेब के जीवन संघर्ष से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री मेघराज सिंह, श्री चंदन सिंह रैदास, सुशील कुमार, मनोज कुमार, शिवदर्शन सिंह एडवोकेट, विशाल मोर्य आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।



        कार्यक्रम में  जितेन्द्र कुमार जौली, विशाल मोर्य, कुलदीप सिंह, जितेन्द्र मोहन, विनीत कुमार सागर, मोनू सागर, अशोक कुमार, नीरज कुमार, विवेक कुमार, अवनीश कुमार, हितेश आनंद, सुशील कुमार, अजीत सागर, सोनू कुमार, सुभाष कुमार, जीतू सागर, विजय सिंह, शिवदर्शन एडवोकेट, अनिल कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित कुमार, मनोज कुमार, तिलकराज सिंह, अंकुर, पंकज, ओमप्रकाश सिंह, आशीष कुमार, योगेन्द्र सिंह, ललित कुमार, शिवकुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जितेन्द्र कुमार जौली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाखा अम्बेडकर नगर लांकड़ी फाजलपुर के अध्यक्ष सुनील कुमार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

दबंगों की गिरफ्तारी हेतु अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने दिया ज्ञापन

         दिनाँक 23 दिसम्बर, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद मुरादाबाद को एक ज्ञापन दिया गया तथा दबंगों की गिरफ्तारी की मांग की गई।



          अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि दिनांक 21 दिसम्बर, 2017 को दोपहर 3 बजे, अमित कुमार और उसके 6 अन्य साथियों ने ग्राम अलीपुरा कुई, मुरादाबाद निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र श्री होमपाल सिंह आदि को पुलिस की मौजूदगी में, घर में घुसकर, मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जिससे धर्मेन्द्र सिंह अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है। परन्तु  पुलिस ने अभी तक मुल्जिमों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।मुल्जिम खुले घूम रहे हैं तथा धमकी देकर फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं और अपनी पहुँच बहुत ऊपर तक बता रहे हैं।

          गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार तथा संघ के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है और पीड़ित परिवार को जान माल का खतरा भी है। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महावीर प्रसाद मौर्य जी ने बताया कि ज्ञापन के द्वारा यह मांग की गई है कि अमित कुमार और उसके छह साथियों को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा पूरे परिवार की जान-माल की सुरक्षा की जाए। अन्यथा की दशा में संघ आन्दोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महावीर प्रसाद मौर्य, दौलत सिंह, राजकमल, राजबहादुर सिंह, अमर सिंह, राजीव कुमार, हरपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।