गुरुवार, 22 मार्च 2018

डाॅ० भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2018



   अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ
द्वारा आयोजित
डॉ० भीमराव अम्बेडकर
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2018

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
मान्यवर,
         गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में दिनाँक 8 अप्रैल, 2018 को चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में "डाॅ० भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी-

1. जूनियर वर्ग :-  कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं हेतु

2. सीनियर वर्ग :- कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु

प्रतियोगिता की तिथि : 8 अप्रैल, 2018 (रविवार)
समय : प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक
प्रतियोगिता स्थल : चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, कम्पनी बाग के पास, मुरादाबाद (उ०प्र०)

 👉🏻👉🏻👉🏻
      प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र भरकर प्रतियोगिता स्थल पर लाना है। यह प्रतियोगिता निःशुल्क है।  प्रतियोगियों को स्वयं के व्यय पर प्रतियोगिता स्थल पहुँचना होगा। 

प्रतियोगिता की तैयारी :-  प्रतियोगिता की तैयारी हेतु अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'हमारे महापुरुष' का गहन अध्ययन करें। हमारे महापुरुष पुस्तक से भिन्न कुछ प्रश्न सरल सामान्य ज्ञान के भी होंगे।जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 60 तथा सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन नहीं होगा। एक समान अंक होने पर कम आयु वाले को श्रेष्ठ माना जाएगा।

🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
विजेताओं की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण :- प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिता में श्रेष्ठता के आधार पर निम्नलिखित पुरस्कारों का वितरण दिनाँक 14 अप्रैल, 2018 को शाम 6:00 बजे से सिविल लाइन मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में आयोजित होने वाले डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह में  किया जाएगा।

🏆🏆🏆🏆-: पुरस्कार :-🏆🏆🏆🏆

जूनियर वर्ग -

🥇प्रथम पुरस्कार - 1000 रुपये
🥈द्वितीय पुरस्कार - 700 रुपये
🥉तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये
🎖5 सांत्वना पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह 

सीनियर वर्ग -

🥇प्रथम पुरस्कार - 1000 रुपये
🥈द्वितीय पुरस्कार - 700 रुपये
🥉तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये
🎖5 सांत्वना पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह 

नोट -प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रतीक चिन्ह🏆 तथा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


👉🏻👉🏻👉🏻
प्रतियोगियों हेतु आवश्यक निर्देश :-
1. प्रतियोगिता फार्म सिविल लाइन्स,  मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं या प्रतियोगिता आयोजन समिति से सम्पर्क कर सकते हैं।
2. सभी प्रतियोगियों को विद्यालय द्वारा जारी किया गया आई-कार्ड या प्रधानाचार्य द्वारा जारी फोटोयुक्त प्रमाण लाना अनिवार्य है।
3. प्रतियोगी 1 अप्रैल, 2018 के अनुसार अपनी कक्षा एवं विद्यालय फाॅर्म में अंकित करें।
4. जिन प्रतियोगियों के पास हमारे महापुरूष पुस्तक  नहीं है, वे नि:शुल्क पुस्तक प्राप्त करने के लिए प्रतियोगिता प्रभारी से सम्पर्क करें।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें - 

जितेन्द्र कुमार जौली 
(प्रतियोगिता प्रभारी)
सम्पर्क सूत्र : 9358854322


-: आयोजक :-
अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ
मुख्यालय : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
ईमेल : ambedkaryuvaksangh@gmail.com
वेबसाइट :  www.aysmbd.blogspot.com




🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷

गुरुवार, 1 मार्च 2018

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा प्रगति सन्देश 2017 स्मारिका का किया गया लोकार्पण

       दिनाँक  25 फरवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की एक बैठक सिविल लाइन्स मुरादाबाद स्थित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया।


        कार्यक्रम में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा वर्ष 2017 में किए गए कार्यों एवं भावी योजनाओं से सम्बन्धित लघु स्मारिका 'प्रगति संदेश-2017' का लोकार्पण किया गया। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि स्मारिका के प्रकाशन का यही उद्देश्य है कि लोगों को यह पता चल सके कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा क्या-क्या कार्य किया जा रहा है।


        कार्यक्रम में आगामी अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह हेतु भावी योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम हेतु धन संग्रह के लिए तीन टीमें बनाई गई। जिनका नेतृत्व श्री दौलत सिंह, श्री महावीर प्रसाद मौर्य तथा महेंद्र पाल सिंह करेंगे। संघ के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा में भीड़ बढ़ाने तथा झांकियों को आकर्षक बनाने पर बल दिया गया। बैठक में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के पौत्र श्री प्रकाश राव अम्बेडकर जी के आवाह्न पर दिल्ली जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। 

         बैठक में श्री जितेन्द्र कुमार जौली, मुन्नालाल एडवोकेट, गेंदा सिंह, हरगोविन्द सिंह, मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, विजय पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, ओ० पी० सागर,  बाली सिंह भारती, राम सिंह गौतम, राम सिंह भारती, राम सिंह आर्य, महावीर प्रसाद मौर्य, बी एस भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

दलित छात्र दिलीप सरोज के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिया अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने ज्ञापन

भूमाफिया पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी के लिए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने दिया ज्ञापन

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

धूमधाम से मनाया जाएगा अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ का स्वर्ण जयन्ती समारोह

संघ द्वारा प्रकाशित की जाएगी स्वर्ण जयन्ती स्मारिका 

अम्बेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई 

       दिनांक 26 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में सिविल लाइंस, मुरादाबाद डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्क स्थित बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके पश्चात संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने ध्वजारोहण किया। श्री हरपाल सिंह बौद्ध जी ने संविधान निर्माण हेतु बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा किए गए योगदान के विषय में विस्तार से बताया।



       इस कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के आगामी जन्म दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया तथा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी समान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शोभा यात्रा एवं जनसभा आयोजित किए जाने पर सहमति बनी।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की स्थापना सन् 1968 ई० में हुई थी तथा इसका पंजीकरण वर्ष 1969 ई० में किया गया। संगठन की स्थापना को 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष में संघ द्वारा एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा एवं इस वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 

      इस अवसर पर श्री महेन्द्र पाल सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, महावीर प्रसाद मौर्य, मुकेश कुमार गौतम, बी० एस० भारती, राम सिंह भारती, राम सिंह गौतम, मुन्ना लाल एडवोकेट, कृष्णपाल सिंह, चौबा सिंह, हरगोविंद सिंह, हरनन्दन प्रसाद, गेंदा सिंह, मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, मलखान सिंह, परमाल सिंह, भयंकर सिंह बौद्ध, माया देवी, सरदार प्यारा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया।

सोमवार, 15 जनवरी 2018

अमरोहा जिले के ग्राम नवादा में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

         दिनाँक 14 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा अमरोहा (ज्योतिबा फूले नगर) के तत्वाधान में अमरोहा जिले के ग्राम नवादा में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष अमरोहा, श्री दयाराम गौतम जी ने किया।



         कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ पिछले 50 वर्षों से बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के सन्देशों का प्रचार-प्रसार करता आ रहा है। दलितों पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठा कर इस संगठन ने अनेक शोषितों को उनका अधिकार दिलवाया है। जितेन्द्र कुमार जौली ने बताया कि मनुवाद कैंसर के रोग के समान है। यदि समय पर इसका उपचार हो जाए तो उचित है। अन्यथा मनुष्य को मनुवाद की बीमारी से बचा पाना बहुत कठिन कार्य है। सभा को जसराम सिंह, दौलत सिंह, बाली सिंह भारती, जितेन्द्र कुमार जौली, मुन्नालाल एडवोकेट, मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध आदि लोगों ने  सम्बोधित किया।



        इस अवसर पर ग्राम नवादा में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का भी गठन किया गया तथा नवोदित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शाखा नवादा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय पाल सिंह, संजय कुमार, मलखान सिंह, रविन्द्र कुमार, रिंकू सिंह, सतीश चन्द्र, विनोद कुमार, जय प्रकाश, महेन्द्र सिंह, मूलचन्द, कामेन्द्र, शिव किशोर सिंह, हरपाल सिंह, बाबू राम सिंह, भन्ते संघ मित्र, चुन्नू, सोनू सहित दर्जनों की संख्या में व्यक्ति और जिला कार्यकारिणी अमरोहा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

रविवार, 14 जनवरी 2018

सम्भल जिले के खजरा इनायतगंज में खोली गई अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा

         दिनाँक 10 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में  सम्भल जिले के ग्राम खजरा इनायतगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।



          जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी०एस० भारती जी ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की स्थापना बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए की गई है और यह संगठन स्थापना की तिथि से आज तक इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष सम्भल, श्री गिरेन्द्र कुमार जी बताया कि हमें बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए।



इस अवसर पर ग्राम खजरा इनायतगंज में में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखा का भी गठन किया गया।शिशुपाल गौतम अध्यक्ष, अतुल कुमार शाखा मंत्री तथा दुर्गेश कुमार शाखा कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त सुरेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार और जीतपाल को उपलब्ध; राजू गौतम को उपमंत्री; शीशराम, कश्मीरा देवी और सत्यवीर को संयुक्त मंत्री; कृपाशंकर और विमला गौतम को संगठन एवं प्रचार मंत्री तथा वासुदेव और दयानन्द को सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शनिवार, 6 जनवरी 2018

सावित्रीबाई फूले के जन्मदिवस पर रामपुर में आयोजित की गई विचार गोष्ठी

        रामपुर। 3 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ जिला शाखा रामपुर और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई के 187 वें जन्मदिवस  पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन बाबा दीप सिंह नगर, रामपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर और माता सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।



         कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के जिला अध्यक्ष रामपुर, श्री सत्यपाल सिंह बादल ने बताया कि सावित्रीबाई फूले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी। उनके पति महात्मा ज्योतिबा फूले ने उन्हें शिक्षित किया और महिलाओं की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। वे जब भी महिलाओं को पढ़ाने के लिए घर से निकलती थी तो लोग उन पर कीचड़ और गोबर फेंका करते थे। वे एक साड़ी अपने साथ लेकर जाती थीं तथा विद्यालय पहुँच कर उस साड़ी को पहनती थी, फिर शिक्षण कार्य करती थीं।ऐसी विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और नारी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया।

          कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह बादल ने की। इस अवसर पर राजाराम, राम औतार, चमन सिंह गौतम, सुरेश कुमार गौतम, अशोक कुमार, आशाराम, धर्मवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, लाल सिंह  हरिओम, जयप्रकाश, प्रेमचंद, प्रदीप कुमार, भारत सिंह, बलवीर सिंह, रजनी अम्बेडकर, सविता सिंह, शोभा सिंह, नीरजा, सरोज, कविता किरण भारती, गीता सिंह, बीना सिंह, सचिन कुमार, सतीश, विकास सिंह, सौरव सिंह, कुंवरपाल, आशा अंम्बेडकर, अंकित सागर, कुलदीप सिंह, आशु गौतम, उमेश पाल, विपिन गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

बुधवार, 3 जनवरी 2018

सावित्री बाई फूले के जन्मदिन पर सम्मानित की गयी शिक्षिकाएं

3 जनवरी को शिक्षक दिवस घोषित करने की मांग की गई

       दिनाँक 3 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वाधान में सिविल लाइन्स, मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रान्ति ज्योती माता सावित्री बाई फूले का 187वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। 



       इस अवसर पर वक्ताओं ने माता सावित्री बाई फूले द्वारा नारी एवं अछूतोद्धार हेतु किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर समाज में शिक्षा की अलख जगा रही शिक्षिकाओं को 'माता सावित्रीबाई फूले सम्मान' से सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमती रश्मि सिंह, हेमवती, जयश्री गौतम, अतिरेश, कु० रश्मि, मीना, प्रतिभा, मंजू सागर, अंजना निमेश, मंजू एवं समाज सेविका कुमारी सुषमा सिंह को सम्मानित किया गया।



      इस अवसर पर संघ द्वारा भारत सरकार से मांग की गई कि सावित्रीबाई फूले के सम्मान में उनके जन्म दिवस 3 जनवरी को शिक्षक दिवस घोषित किया जाए तथा उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने की तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में श्री वी० एस० वर्मा, एडवोकेट एस० पी० सिंह, परमाल सिंह एडवोकेट, मुन्नालाल एडवोकेट, महावीर प्रसाद मौर्य, गेंदा सिंह, चौबा सिंह, चंदन सिंह रैदास, जितेन्द्र कुमार जौली, शिवदत्त भारती, रघुवीर सिंह, ओ०पी० सागर, करन सिंह, विनोद कुमार, डॉ० हरनन्दन प्रसाद, गजराज सिंह, प्रकाशवीर सागर, प्रेमलता, अशोक निमेश, तारा सिंह, दिव्यांशु सागर आदि लोग उपस्थित रहे।

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

अम्बेडकर पार्क की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने जिलाधिकारी सम्भल को दिया ज्ञापन

जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले को शीघ्र निपटाने का आदेश दिया

        दिनाँक 2 जनवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी सम्भल से मिला और उनसे सम्भल जिले के ग्राम फुलसिंगा में दबंगों द्वारा अम्बेडकर पार्क पर किए गए अवैध कब्जे के सम्बन्ध में मंगल दिवस में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर उन्होंने अम्बेडकर पार्क की जमीन से शीघ्र कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया।



        जिलाधिकारी सम्भल ने एस०डी०एम० को तुरन्त कार्यवाही करने का आदेश दिया। एस०डी०एम० ने पटवारी को बुलाकर मामले को निपटाने के लिए कहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सम्भल जिले के फुलसिंगा गांव के सैकड़ों छात्र और ग्रामीण अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमण्डल के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और उन्हें बताया कि ग्राम फुलसिंगा में एक दबंग व्यक्ति ने अम्बेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा कर रखा है। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के प्रतिनिधिमण्डल में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह, मुन्नालाल एडवोकेट, मेघराज सिंह और हरपाल सिंह बौद्ध जी उपस्थित रहे।

        शिकायत दर्ज करने वालों में विशेष कुमार, अनुज कुमार, मलखान सिंह (ग्राम प्रधान)? सत्यप्रकाश, सतीश चंद्र, धर्मपाल, पप्पू, ओमबीर, राजवीर, नरेश, दिनेश कुमार, महावीर, अंकित कुमार, कोशिंदर, रघुवीर, राजवीर, रतन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, वीर सिंह, अंकुर कुमार, मित्र पाल सिंह, राहुल, राजवीर रविदास आदि लोग उपस्थित रहे।